नवापारा नगर में कलश यात्रा के साथ 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत, आज से दो दिवसीय महायज्ञ का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर में आयोजित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के सफल कार्यक्रम को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाने के लिए 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव का आयोजन 5 से 7 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
इसी कड़ी में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को नवापारा स्थित गायत्री मंदिर परिसर से कलश यात्रा के साथ हुआ। वाद्य यंत्रों के लय के साथ मंगल कलश यात्रा आयोजन स्थल से स्थानीय जलाशय शीतलापारा के लिए निकाली गई।तत्पश्चात शीतलापारा से होते हुए नगर की ओर भ्रमण के लिए निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता शामिल हुए।

गायत्री परिवार की ओर से बताया गया कि कलश यात्रा के बाद महायज्ञ स्थल पर घट स्थापना, वेदी पूजन किया गया। दोपहर में युग निर्माण योजना परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी अखंड दीपक के शताब्दी कार्यक्रम और आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा सहित गायत्री परिवार के सप्त क्रांति अभियान की जानकारी दी गई ।तत्पश्चात भोजन प्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। 6 जनवरी को सुबह 9 बजे से गायत्री मंदिर परिसर में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
गायत्री मंत्र मानव जीवन को ऊर्जावान और संस्कारित बनाते हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय











