करंट लगने से युवक की मौत, रास्ते से तार हटाने के दौरान हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खेत में काम करने के लिए गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे गांव के पास युवक देव प्रसाद राठिया खेत में काम करने गया था। बताया जा रहा है कि 3 बजे के आसपास काम से वापस लौटते समय उसे रास्ते में बिजली तार को उठा कर किनारे रखने लगा तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मौत कब, कैसे और किस कारण हुई है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक देव प्रसाद दो भाइयों में छोटा था और शादी को महज कुछ ही साल हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
करंट लगने से मौत की अन्य खबर भी पढ़े

महासमुंद ब्रेकिंग: करंट की चपेट में आने से दादा-पोते की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल