रायपुर में 2 बहनों के साथ गैंगरेप : 10 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा निकला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) रायपुर:- राजधानी रायपुर में 2 बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंगरेप का मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा पूनम ठाकुर बताया जा रहा है। पूरा मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दोनों बहने गुरुवार को रक्षाबंधन मनाकर देर शाम अपने भाई के साथ भानसोज के रास्ते से रायपुर लौट रही थी। तभी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिम्स अस्पताल के सुनसान इलाके में आरोपियों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ितों ने 31 अगस्त को रात 1 बजे मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।युवती ने बताया कि वे अपने मंगेतर के साथ भानसोज के रास्ते महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोका। इसी बीच पीछे से चार गाड़ियों में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। फिर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 2 एएसपी, 3 डीएसपी और 6 थानेदारों की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल स्वयं भी मंदिर हसौद थाना पहुंचे। प्रार्थी पक्ष से बात कर घटना की जानकारी ली। मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
1 पूनम ठाकुर 2. घनश्याम निषाद 3. लव तिवारी 4. नयन साहू 5. केवल वर्मा उर्फ़ सोनू 6. देवचरण धीवर 7. लक्ष्मी ध्रुव 8. प्रहलाद साहू. इनमें से 5 आरोपी पिपरहट्टा गांव के हैं और शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं.

राजिम ब्रेकिंग: कलयुगी पिता ने दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटकाया, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल