राजिम ब्रेकिंग: ग्राम भेण्डरी में बनेगा हिंगलाज माता मंदिर का भव्य झांकी, ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- ग्राम भेण्डरी के बाजार चौक में इस वर्ष नवरात्रि के पर्व पर हिंगलाज माता मंदिर (Hinglaj Mata Temple) की भव्य झांकी का निर्माण (tableau creation) किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन गुरूवार को नव मैहर दुर्गाेत्सव समिति व ग्रामवासियों द्वारा हर्षाेल्लास के साथ किया गया। ज्ञात हो कि सात साल के लंबे अंतराल के बाद झांकी का निर्माण किया जा रहा है। यहां की झांकी पूरे प्रदेश में ख्याति प्राप्त है जिसे देखने श्रद्धालु जन दूर-दूर से पहुंचते हैं।
कई झांकी का निर्माण किया जा चुका है
इसके पूर्व में समितियों द्वारा कुलेश्वर महादेव, डोंगरगढ़, मैहर की शारदा भवानी, नैना देवी, वैष्णो देवी, चारोधाम बर्फानी बाबा झांकी का निर्माण किया जा चुका है। इस बार लोगों की मांग को देखते हुए समिति द्वारा 51 शक्तिपीठ में से एक शक्ति पीठ है हिंगलाज माता जो पाकिस्तान में विराजित हिंदुओं की पवित्र स्थली है, उसकी जीवंत झांकी बनाने की तैयारी चल रही है।
51 शक्तिपीठों में से एक है हिंगुला देवी
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर स्थित हिंगलाज माता मन्दिर एक पवित्र हिंदू मंदिर है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है जो हिंदू देवी सती को समर्पित हैं। इस देवी को हिंगुला देवी (Hingula Devi) या हिंगलाज देवी (Hinglaj Devi) भी कहा जाता है। नानी मन्दिर भी इसका नाम है। पिछले 30 वर्षों में, यह स्थान बहुत लोकप्रिय हो गया है और पाकिस्तान के कई हिंदू समुदायों के लिए एक आस्था का प्रमुख स्थान बन गया है।

हिंगलाज के आसपास है कई पूज्य स्थान
समिति के लोगों ने बताया कि मंदिर एक छोटी प्राकृतिक गुफा में है। जहां एक पत्थर की देवी है। देवी का कोई चित्र मानव निर्मित नहीं है। बल्कि एक छोटे आकार के शिला की हिंगलाज माता की पूजा की जाती है। यह आज का नाम हिंगलाज के नाम से जाना जाता है। हिंगलाज के आसपास कई पूज्य स्थान हैं, जिनमें गणेश देव, माता काली, गुरु गोरख नाथ दूनी, ब्रह्म कुण्ड, तिर कुण्ड, गुरुनानक खाराओ, रामझरोखा बेठक, चोरसी पर्वत पर अनिल कुंड, चंद्र गोप, खारिवर और अघोर पूजा शामिल है।











