पत्नी का कराया 3 लाख का बीमा, पैसा हड़पने दोस्त के साथ बनाई हत्या की प्लानिंग, और फिर….

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार को प्लास्टिक बोरी में एक महिला की लाश मिली थी। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी महिला का पति है। बता दें कि गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम तितुरगहन में खेत में एक महिला की लाश बोरे में मिली थी। मृतका की पहचान रमतरा निवासी भेश्वरी उर्फ छोटी साहू (35) के रूप में हुई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति खिलावन साहू (42) और उसके दोस्त डीसूराम साहू (60) को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

बालोद एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि सनौद से 5 किमी दूर ग्राम तितुर गहन मार्ग के किनारे 4 मई को बोरी में बंद महिला की लाश मिली थी। मृतका की शिनाख्त कुछ घंटे में ही होने के बाद परिजनों से पूछताछ करने रमतरा पहुंचे। पति से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी खिलावन साहू ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि 2001 में जमीन विवाद के चलते वह अपने बुआ के हत्या के प्रकरण में सेंट्रल जेल रायपुर में बंद था, जहां उसकी पहचान ग्राम रामपुर निवासी डीसूराम साहू से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

यह खबर भी जरूर पढ़े : नाबालिग युवती ने कुल्हाड़ी से काट दिया भाई का गला

आरोपी खिलावन ने बताया कि 2009 में जेल से छूटने के बाद वह खेती मजदूरी करने लगा। उसकी पहली पत्नी से बच्चे होने के बावजूद 2012 में उसने गांव की भेश्वरी उर्फ छोटी साहू से दूसरी शादी कर ली। दोनों के बीच तीन बच्चे हैं। शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच विवाद, मारपीट होने लगा। इसी से तंग आकर खिलावन ने दो साल पहले अपने दोस्त डीसूराम के साथ छोटी साहू के हत्या की प्लानिंग बनाई।

प्लानिंग के बाद 3 लाख का बीमा करवाया

खिलावन ने बताया कि हत्या की योजना बनाने के बाद उसने छोटी साहू का 3 लाख रुपए का बीमा करवाया। आरोपी ने डीसूराम से सौदा किया कि बीमा राशि दोनों आपस में बांट लेंगे। प्लानिंग के तहत 4 मई को खिलावन के दोस्त डीसूराम ने कॉल कर छोटी साहू को धमतरी बुलाया। वहां से बाइक में बैठाकर छोटी को लेकर रामपुर पहुंचा, जहां खेत में दोनों ने शराब पी। महिला जब नशा में चूर हो गई, तो मुंह-नाक को दबाकर उसे बेहोश किया फिर सीना में पत्थर को पटकपटक कर हत्या कर दी।

लोगों की भीड़ देखकर लाश छोड़कर भागा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी ने छोटी के शव को यूरिया के बोरी में भरकर रमतरा ले जाने के लिए बाइक से निकल गया। डीसूराम सनौद होते हुए खिलावन के गांव जा रहा था। तभी तितुरगहन के पास लोगों की भीड़ देखी, तो पकड़े जाने के डर से बोरी में भरी लाश को सड़क में फेंककर वापिस लौट गया। मृतका के मोबाइल एवं पर्स को गाड़ी में छिपा दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 302, 201, 120(बी) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से कर रही पूछताछ

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल