राज्य स्तरीय डॉ.राधाकृष्णन शिक्षक स्वाभिमान अवार्ड से नवाज़े गये शिक्षक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर :- भारतीय समता साहित्य अकादमी द्वारा शिक्षक स्वाभिमान दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक विभूतियों का सम्मान समारोह का आयोजन धमतरी के गोंडवाना भवन में किया गया । जिसमे अनेक समाजसेवी सम्मानित हुए इस अवसर पर राज्य के 16 शिक्षकों को डॉ.राधाकृष्णन शिक्षक स्वाभिमान अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

अकादमी प्रांत अध्यक्ष ज्वाला बंजारे ने कहा कि किसी राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी भूमिका शिक्षक की होती है । कार्यक्रम में डॉ.रमेश सोनसायटी ने कवि अन्दाज़ में शिक्षकों का स्वागत करते हुए शिक्षक के महत्त्व को समझाया एवं कहा कि शिक्षक का स्थान सर्वोच्च होता है इस सम्मान समारोह में अभनपुर विकासखंड के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू सेजेस अभनपुर ,बसंत दीवान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया एवं दीपक ध्रुवंशी शासकीय प्राथमिक शाला बिरोदा , नंदकुमार साहू कुर्रा स्कूल को सांस्कृतिक दूत के लिए चयन हुआ था ।

अनेक शैक्षणिक गतिविधियो का संचालन

बता दे कि शिक्षक हेमन्त कुमार साहू निरन्तर कई वर्षों से नवाचारी तरीक़े से अध्यापन के लिए जाने जाते है ख़ासकर विज्ञान के क्षेत्र में अनेक नवाचार एवं वर्किंग मॉडल बनाकर बच्चों को राज्य स्तरीय से लेकर नेशनल स्तर तक पहुँचने में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में निरंतर कार्य किए है । चाहे वह नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस हो, इन्स्पायर अवार्ड हो ,राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम हो या विज्ञान प्रदर्शनी हो हर जगह अपनी प्रतिभा दिखाये है । जिसके लिये इन्हें कई बड़े सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है । इनके द्वारा अनेक शैक्षणिक गतिविधियां विद्यालय में किए जाते है ।

ऐसे ही शिक्षक बसंत दीवान जी ने अपने विद्यालय के साथ-साथ ब्लॉक के अन्य स्कूल के बच्चों को एन एस एस ( NSS ), यशस्वी योजना, नवोदय जैसे महत्त्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शक शिक्षक के साथ-साथ ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे है ।

वही बिरोदा के शिक्षक दीपक ध्रुवंशी के द्वारा प्राथमिक स्तर पर बच्चों को नये-नये टीएलएम के माध्यम से पढ़ाना , स्कूल में कप -बुलबुल पैक बनाकर बच्चों को राज्यपाल पुरुस्कार तक पहुचाने के अलावा बच्चों में बचत के महत्त्व को समझाते हुए स्कूल में ही चिल्ड्रन बैंक बनाकर बच्चों को बैंक के सुचारू संचालन सीखाने का काम किए है ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष जी आर बंजारे, सुशीला वाल्मीकि , के मुरारी दास ,के सफल प्रयास से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल