राजिम कुंभ मेला की बैठक अब राजिम लोचन मंदिर के होगी, धर्मस्व मंत्री रहेंगे मौजूद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम मेला के आयोजन व तैयारियों की समीक्षा करने धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज 3 फरवरी को बैठक रखी गई है। यह बैठक दोपहर 3 बजे के बाद श्रीराजीव लोचन मंदिर के पास स्थित पार्किंग स्थल पर होगी।

इस बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के अलावा पूर्व विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक राजिम अमितेष शुक्ल, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, महंत रामसुंदर दास महाराज, स्वामी राजीव लोचन महाराज, सुरेश्वर महादेव पीठ के राजेश्वरानंद महाराज सहित अन्य नेतागण व संत मौजूद रहेंगे।

बैठक में धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल विभिन्न विभागों से मेला तैयारी कार्यों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। बैठक में गरियाबंद, रायपुर, धमतरी, महासमुंद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा मेला से संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

गायत्री पीठाधीश के प्रमुख डॉ. चिन्मयानंद को राजिम कुंभ आने किया आमंत्रित, रायपुर एयरपोर्ट में गिरीश बिस्सा ने किया आत्मीय स्वागत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल