बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, 25 अप्रैल को होने वाली थी शादी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजधानी रायपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम भीष्म कुमार वर्मा बताया जा रहा है। वह इंटीरियर डिजाइन का काम करता था। गुरूवार सुबह 4 बजे के आसपास किसी अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना विधानसभा क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार भीष्म कुमार वर्मा उर्फ शंटी (27 साल) इंटीरियर डिजाइन का काम करता था। बताया जा रहा है कि ग्राम चंदखुरी में मकान निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसे देखने वह रायपुर से चंद्रखुरी जा रहा था। तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। मृतक के जेब से आईडी कार्ड से उसकी पहचान भीष्म कुमार वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतक भीष्म कुमार मूलतः कोरबा जिले के दीपका कॉलोनी एमडी 493 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिनों पहले ही भीष्म की सगाई हुई थी। वह शादी की तैयारी में लगा हुआ था।

25 अप्रैल को होने वाली थी शादी

अगले महीने 25 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। वह प्री-वेडिंग के लिए सेतरंगा में शूट करने के लिए एक-दो दिन में कोरबा भी जाने वाला था। पूरा परिवार उसकी शादी को लेकर बेहद खुश था, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया। परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवती-युवती की मौत, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल