फांसी पर झूलता मिला मां-बेटे का शव, मामला संदिग्ध, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बलरामपुर जिले में मां-बेटे का शव फांसी पर लटके हुए मिला है। ग्रामीणों ने दोनों का शव फांसी पर लटकते देखा तो, जीवित होने की उम्मीद में तुरंत फंदे से उतारा, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम पचावल में सोमवार को मां-बेटे का फांसी पर झूलता शव मिला है। सोमवार को ग्रामीण गांव के बाहर जंगल में महुआ बीनने गए थे, जहां पेड़ पर महिला और नाबालिग बच्चे का शव फांसी पर झूलता देखा। इसकी सूचना गांव वालों को दी गई। दोनों की पहचान लक्ष्मी यादव (33) एवं उसके पुत्र आशीष यादव (14) के रूप में की गई। घटना की जानकारी पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और जीवित होने की उम्मीद पर दोनों के शवों को फांसी के फंदे से उतार लिया। हालांकि दोनों की मौत हो चुकी थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सनावल थाना प्रभारी अजय साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामानुजगंज भेजा। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौप दिया है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक महिला लक्ष्मी यादव 29 अप्रैल को इलाज कराने के नाम से घर से निकली थी। वहीं उसका बेटा आशीष यादव 27 अप्रैल को अपने मामा के साथ गया था। दोनों वापस नहीं लौटे थे।

मायके पक्ष ने लगाए दामाद पर हत्या के आरोप

लक्ष्मी यादव के मायके वालों ने उसकी मौत पर दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां मानमति यादव का कहना है कि उसकी पुत्री एवं दामाद का पहले से विवाद चल रहा था। दामाद उसके चरित्र पर शक करता था। दामाद ने फोन कर कहा था कि वह उसकी हत्या कर देगा। मानमति ने कहा कि दोनों की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल पर जांच

सनावल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

मेहंदी उतरने से पहले उठी दुल्हन की अर्थी, शादी के एक दिन बाद दुल्हन ने लगा ली फांसी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन