तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकराई, मां-बेटी समेत तीन की मौत, 2 घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। इस घटना में मां-बेटी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कार चालक समेत लोग घायल हुए हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के सिविल लाइन अंतर्गत शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाले शर्मा परिवार की महिलाएं बुधवार की रात घर से खाना खाने के लिए रायपुर रोड स्थित ढाबा गई। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों में अभिनव शर्मा और अंकित शर्मा भी थे। बताया जा रहा है कि देर रात खाना खाने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। तभी सकरी के पास कार शो रूम के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत

इस हादसे में कार सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। वहीं कार चला रहे अंकित और अभिनव को मामूली चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सकरी पुलिस के अनुसार हादसे में प्रीति शर्मा (48) पति बरदानी लाल, बेटी श्रेया शर्मा (24) पति शुभम और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19) पिता बरदानी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

आरंग ब्रेकिंग: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल