गरियाबंद ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के नेशनल हाइवे 130सी पर अज्ञात वाहन में बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार देवभोग की ओर से आ रहा है। तभी देवभोग क्षेत्र के ग्राम डोहल के पास सामने से आ रही वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना थाने में दी।

सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो गई। पुलिस इसकी शिनाख्त में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत, त्योहार मनाने घर जाने के लिए निकला था

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल