पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, अवैध संबंध के शक में हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार प्रतापपुर के सिलफिली गांव निवासी सरजू पैकरा ने अपनी पत्नी बबीता पैकरा की बेदम पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पर अवैध संबंध का शक था। इसी बाद पर पत्नी की पिटाई कर दी। पति की पिटाई से महिला बेहोश हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतिका के भाई ने बताया कि बेहोशी की हालत में बबीता को 18 सितंबर को एंबुलेंस से रायपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

भाई ने इसकी शिकायत प्रतापपुर पुलिस से की। मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सहजू पैकरा (40) की खोजबीन कर रही थी। इस दौरान वह गांव से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल लकड़ी की भी जब्ती की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

दोस्त की चाकू मारकर हत्या, पत्नी से अवैध संबंध की लग गई थी भनक, हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जलाया शव

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल