पुल के नीचे मिली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पुल के नीचे मिली है। मृतक के चेहरे में चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला मुंगेली जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार के आगर नदी के खर्राघाट पुल के पास एक युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मुंगेली सोनार पारा निवासी दीपक जोगी (20) के रूप में हुई है। बताया जा युवक एक दिन पहले गुरुवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन शुक्रवार को उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में आगर पुल के नीचे मिली है। पुलिस ने पंचनाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई होगी। पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का बयान लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: बहन की सगाई के दूसरे दिन भाई की हत्या, हाथ-पैर बंधे नहर में मिली लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल