गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान युवक की हत्या: एक नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान 2 नाबालिकों पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल नाबालिगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इलाज के दौरान एक युवक की मौत

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल बगीचा से गौरा-गौरी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई थी। बाजे के धुन में लोग थिरक रहे थे तभी धक्का मुक्की विवाद में बदल गया। गुस्से में आकर 2 नाबालिग युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया। इसके बाद धमतरी के एक निजी अस्पताल में युवराज नाग की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं नीरज नाग रायपुर रेफर किया गया, जहां पर इलाज जारी है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बाबर खान उर्फ लल्ला, हेमन्त चेलक उर्फ पन्नू, रमजान उर्फ रमजू के साथ एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद में आरोपियों ने बीच रोड में चाकू से हमला किया। जिसमें युवराज नाग की मौत हो गई। वहीं नीरज नाग का इलाज जारी है।

मामले में बाबर खान उर्फ लल्ला उर्फ जाबर, रमजान उर्फ रमजू उर्फ छोटा बाबर, पन्नू उर्फ हेमंत चेलक समेत एक नाबालिग के खिलाफ धारा 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस, एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक की पीट-पीटकर हत्या, जंगल में फेंकी लाश, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल