प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म, सालभर तक बनाते रहा शारीरिक संबंध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा लिया और साल भर से उसका शारीरिक शोषण किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार जोगीडीपा में रहने वाला मोहम्मद शाहीद खान (20) की जान पहचान रायगढ़ में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद शाहीद बहला फुसला कर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने लगा और साल भर शारीरिक शोषण करते रहा। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोपी के धमकी से पीड़िता डर गई।

इसी बीच किसी तरह हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता की मां ने चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

यह खबर भी जरुर पढ़े

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: न्यूड वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button