अज्ञात वाहन ने दंपती को कुचला, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच रही है। घटना बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण निवासी अशोक साहू (40) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी साहू (35) रायपुर से सलखन जा रहे थे। ये पनगांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों से जानकारी जुटाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन