रायपुर में नाले में मिली लड़की की लाश, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में नए साल की सुबह एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जिस हालत में लाश मिली है उससे आशंका जताई जा रही है कि युवती हत्या करने के बाद शव नाले में फेंका गया होगा। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की खमतराई इलाके में नेशनल हाईवे के पास एक नाला के किनारे एक लड़की की लाश है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने लड़की के शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि लड़की ने आसमानी रंग का कपड़ा पहना हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही की लड़की की हत्या का लाश को फेंक दिया गया है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पता लगा रही है कि लड़की का नाम क्या है और वो यहां तक कैसे पहुंची। पुलिस आसपास के पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट जाने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले में कई एंगल से जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

लव ट्रायंगल में युवक की पीट पीट कर हत्या, युवती ने मिलने बुलाया फिर दूसरे प्रेमी ने कर दी हत्या

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल