पत्रकार को जान से मारने की मिली धमकी, गरियाबंद के वन अफसर ने दी धमकी, अवैध वसूली का खबर किया था टेलीकास्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-  बस्तर में एक पत्रकार की हत्या के 24 घंटे भी नहीं बीते और अब राजधानी रायपुर के एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रदेश के एक प्रमुख न्यूज चैनल के पत्रकार संदीप शुक्ला को वन विभाग के अफसर ने जान से मारने की धमकी दी है। इस पत्रकार ने वन विभाग के जांच नाके में बिना जांच के गाड़ियों को पास करने के नाम पर हो रही वसूली की खबर टेलीकास्ट किया था।

अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था

बताया जा रहा है कि संदीप शुक्ला ने वन विभाग के बोराई नाका में अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। जिसमें वन विभाग के चेकपोस्ट पर हर तरह के वाहनों से बिना किसी पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही है। जिसे मीडियाकर्मी ने अपने गुप्त कैमरे से इस अवैध गतिविधि का वीडियो बनाया और चैनल में टेलीकास्ट कर दिया। अवैध वसूली के भंडाफोड़ से नाराज होकर रेंज ऑफिसर नरेश चन्द्र देवनाग ने संदीप शुक्ला को फोन कर सीधे जान से मारने की धमकी दे डाली।

6 बार फोन लगाकर दी धमकी

पत्रकार संदीप शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी

संदीप शुक्ला के अनुसार सीता नदी वन क्षेत्र के रेंज अफसर ने एक-दो बार नहीं बल्कि 6 बार फोन लगाकर जान से मारने की धमकी है। इधर मामला संज्ञान में आने के बाद वन विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने आदेश जारी किया है। जिसमें नरेश चन्द्र देवनाग, वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद के कृत्य को अशोभनीय बताते हुए उक्त घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जॉच कर 7 दिवस के भीतर जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु उपनिदेशक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व को आदेशित किया गया है।

वहीं वनक्षेत्रपाल नरेश चन्द्र देवनाग को उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद को तत्काल प्रभाव से हटाकर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी धमतरी वनमंडल के पद पर पदस्थ कर दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीन दिनों से लापता पत्रकार की मिली लाश, हत्या कर सेप्टिक टैंक में छुपाई थी लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल