अज्ञात वाहन की चपेट में आने तेंदुए की मौत, सड़क पर इस हालत में मिला शव, पीएम के बाद वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में एक तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि तेंदुए को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तेंदुए की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कर मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। घटना वन परिक्षेत्र छुरा के मोंगरा बीट की है।

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र छुरा के मोंगरा बीट में मोंगरा गांव के पास बिरनीबाहरा मोड़ पर लगभग दो साल के तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है। घटना गुरुवार रात 9 से 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार छुरा की ओर से मारुति इको वाहन तेज गति से कोमाखान की तरफ जा रहा था। उसी वक्त मोंगरा गांव के पास बिरनीबाहरा मोड़ में इको वाहन के सामने तेंदुआ आ गया। वाहन की चपेट में आने से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी मोड़कर वापिस आया और तेंदुए को सड़क पर तड़पते देख फिर लौट गया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना के बाद वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक खून से लथपथ तेंदुए की मौत हो चुकी थी। वन कर्मियों ने शव को किनारे कर पंचनामा कार्यवाही कर घटना स्थल का मुआयना किया। मृत तेंदुए का शव छुरा मुख्यालय वन विभाग लाया गया। जिसका पोस्टमार्टम कर मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीसरे हमले के फिराक में था तेंदुआ, महिला ने हिम्मत दिखाकर वॉलीबॉल नेट में पकड़ा, जंगल सफारी लाने के बाद मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन