शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा शिक्षक, सुसाइड नोट लिख कर ली आत्महत्या, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतका के सहकर्मी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शिक्षिका से संबंध बनाए, गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर दिया और लगातार मानसिक प्रताड़ना देता रहा। आखिरकार प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

कमरे में फंदे पर लटका मिला था शव

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके की है। 26 वर्षीय काजल ठाकुर बलौदाबाजार के चांपा स्थित शासकीय स्कूल में व्यावसायिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। सोमवार को उनका शव किराए के कमरे में पंखे से चुनरी के फंदे पर लटका मिला था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन कमरे की तलाशी के दौरान मिले कुछ साक्ष्यों ने जांच की दिशा ही बदल दी।

दीवार पर लिखा था सुसाइड नोट

पुलिस जब कमरे की बारीकी से जांच कर रही थी, तब दीवार पर चिपकी एक पर्ची और लिखे गए संदेश ने अधिकारियों को चौंका दिया। मृतका ने अपने अंतिम संदेश में एक व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।

कमरे की दीवार और पर्चियों में दर्ज संदेशों से यह संकेत मिला कि मृतका लंबे समय से मानसिक तनाव और प्रताड़ना का सामना कर रही थी। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल फोन समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले।

प्रेम संबंध से शुरू हुई त्रासदी

जांच में सामने आया कि शिक्षिका और उसी स्कूल में पदस्थ शिक्षक अभिषेक कुमार जायसवाल (30) के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों बलौदाबाजार में एक ही मकान के अलग-अलग कमरों में रहते थे। परिजनों के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा कर शिक्षिका को अपने प्रेमजाल में फंसाया और पिछले कई महीनों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान शिक्षिका गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने पर बदले तेवर

जांच में यह भी सामने आया कि जब शिक्षिका ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने विवाह से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज, विवाद और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। लगातार धोखे और मानसिक दबाव से जूझ रही शिक्षिका अंततः टूट गई और 22 जून को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष जांच शुरू की गई। साइबर सेल की मदद से मृतका और आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई। जांच के दौरान मोबाइल चैट, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से दोनों के संबंध, मृतका की गर्भावस्था और आरोपी द्वारा की गई कथित प्रताड़ना से जुड़े तथ्य सामने आए। पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक कुमार जायसवाल, निवासी ग्राम निमधा, थाना मरवाही, जिला पेंड्रा, हाल निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार: छात्रा को होटल ले जाकर दुष्कर्म, शिक्षक पर FIR दर्ज, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button