सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गरियाबंद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों और ग्रामीणों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नशामुक्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के तहत थाना पालीखंड क्षेत्र के शासकीय कन्या शाला अमलीपदर, थाना फिंगेश्वर क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल बरगांव एवं शासकीय स्कूल दलगंजन सहित ग्राम पंचायत जोबा में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके बताए। साथ ही अपरिचित लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी और तस्वीरें साझा न करने की समझाइश दी गई।

‘अभिव्यक्ति ऐप’ की दी जानकारी

महिला एवं बालिका सुरक्षा पर चर्चा करते हुए पुलिस टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘अभिव्यक्ति ऐप’ की जानकारी देकर छात्राओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और कम उम्र में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और बेहतर भविष्य निर्माण की शपथ दिलाई गई। गरियाबंद पुलिस ने बताया कि जनजागरूकता का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में संदिग्धों की अब खैर नहीं! पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बाहरी लोगों और किराएदारों के रिकॉर्ड खंगालना किया शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button