प्रतिबंधित दवाओं को बेचने पर हुई कार्रवाई, बिना दस्तावेज के बेचा जा रहा था, इन मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्यवाही

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में संयुक्त टीम द्वारा 25 मेडिकल स्टोर्स पर जांच कर कार्यवाही की गई। यह जांच नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए की गई। इस जांच कार्यवाही में 12 औषधि निरीक्षक और पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों की 14 सदस्यीय टीम शामिल हुई। जांच में 11 दुकानों से नारकोटिक औषधियाँ बरामद की गईं, जिनमें विक्रय दस्तावेज नहीं पाए गए। संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विभिन्न दवा दुकानों की जांच की गई है।

इन मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्यवाही

सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, मां भावनी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी, गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढियारी, रॉयल मेडिकल स्टोर्स मठपुरेना, सत्कार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह, मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह, सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर साथ ही अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पाई गई।

जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही 2 दिसम्बर 2024 को जिले में की गई 30 दुकानों की संयुक्त जांच का हिस्सा है, जिसमें 2 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए गए थे और 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे। साथ ही जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

दूसरे राज्यों की शराब बेचने पर बारों में छापेमारी, बड़ी मात्रा में अवैध जब्त, इन बारों पर हुई कार्रवाही

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल