गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की रही है। घटना सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयपुर निवासी अनिला सिंह (22) 8 माह की गर्भवती थी। बताया गया कि अनिला बीती शाम करीब 8 बजे घर से गांव में किसी यहां घूमने जाने की बात कहकर निकली थी। रात 10 बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे फोन किया, तो फोन में अनिला सिंह ने बताया कि वह कुछ देर में आ रही है। इसके बाद भी काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने खोजबीन की, तो कुछ पता नहीं चला।

घर से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला शव

गुरूवार सुबह अनिला सिंह का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

एक माह पूर्व मंदिर में किया था विवाह

बताया गया कि महिला ने ग्राम सेमरिया निवासी एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी जयपुर में रह रहे थे। अनिला सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में युवती से रेप के बाद हत्या, सुनसान जगह में लाश फेंककर हुआ फरार, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन