नकली पनीर, क्रीम, मक्खन बनाने और बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ में जारी हुआ प्रतिबंध आदेश

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में अमानक दुग्ध उत्पादों और डेयरी एनालॉग उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए इनके निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ऐसे सभी उत्पादों पर रोक रहेगी जो वास्तविक दुग्ध उत्पाद नहीं हैं, लेकिन अपनी पैकेजिंग, लेबलिंग या प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उपभोक्ताओं को असली दूध से बने उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संबंध में प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

सरकार ने यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 18 और 30 के तहत की है। आदेश में विशेष रूप से ऐसे पनीर, क्रीम, मक्खन और अन्य डेयरी उत्पादों पर रोक लगाई गई है, जिनके निर्माण में दूध के स्थान पर वनस्पति वसा, वनस्पति तेल या अन्य गैर-दुग्ध सामग्री का उपयोग किया जाता है। सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावटी एवं भ्रामक खाद्य उत्पादों से बचाना तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एक साल का बैन

प्रतिबंध उन सभी उत्पादों पर लागू होगा जो वास्तविक दुग्ध उत्पाद नहीं हैं, जिनमें दूध की जगह वनस्पति वसा, वनस्पति तेल या अन्य गैर-दुग्ध सामग्री का उपयोग किया गया हो तथा जिनकी लेबलिंग या पैकेजिंग उपभोक्ताओं को भ्रमित करती हो। हालांकि फ्रोजन डेजर्ट, प्रोसेस्ड चीज़ और मिक्स्ड फैट स्प्रेड जैसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा मानकीकृत उत्पाद इस प्रतिबंध के दायरे से बाहर रहेंगे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से एक वर्ष तक अथवा FSSAI द्वारा इस संबंध में अंतिम नियम जारी किए जाने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और खाद्य कारोबार संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे यही पनीर : छत्तीसगढ़ में एनालॉग (नकली) पनीर पर लगेगा बैन, जानिए कैसे बनता है एनालॉग पनीर?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button