पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.22 करोड़ का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 245 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कटघोरा की ओर से मरवाही मार्ग होते हुए एक मारुति अर्टिगा कार (CG 04QD 7255) में भारी मात्रा में गांजा मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नवापारा चौक भेडीमुंडा के पास नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

तलाशी में निकला बड़ा जखीरा

वाहन की तलाशी लेने पर कार में छिपाकर रखा गया 245 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी अमित कुमार केवट (33) निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रतनपुर थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, कमलेश बंजारे और प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19.400 किलो गांजा के साथ दो नाबालिग सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, NDPS के तहत कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button