अभनपुर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर, चालक फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर में बुधवार शाम भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही तीन अलग-अलग बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, जबकि तीनों बाइक सवार रायपुर से अभनपुर की ओर आ रहे थे। उरला मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही तीनों बाइकों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों में से एक का उपचार अभनपुर के शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि दो अन्य को बेहतर इलाज के लिए अभनपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। वाहन के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर ब्रेकिंग: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, बस में फंसा शव











