शादीशुदा महिला से गैंगरेप, समुदाय विशेष के 5 लोगों ने घर पर अकेली पाकर बारी-बारी किया रेप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– किराये के मकान में रह रही महिला के साथ 5 लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि महिला घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान दो युवक आए और उसके पति की जानकारी ली। महिला ने बताया कि उसके पति बाहर गए हैं। जिसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे और महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला बुधवार रात अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान उसी इलाके का गुलाम कादिर और अफसर अली उसके पास आए और पूछा कि तुम्हारा पति कहां है, जिस पर महिला ने उन्हें बताया कि वो बच्चों के साथ गृहग्राम गए हैं। इसके बाद दोनों चले गए। इसके बाद रात 11 बजे महिला अपने किराए के मकान के बाहर बैठकर गुड़ाखू कर रही थी, तभी गुलाम कादिर, अफसर अली व उसके साथ अन्य तीन लोग उसके घर आए और महिला को धक्का देकर घर के भीतर ले गए।

बारी-बारी किया दुष्कर्म

इसके बाद उसे खाट पर पटक दिया। फिर बारी-बारी से पांचों आरोपियों ने हाथ पैर पकडक़र उसके साथ बलात्कार किया। गैंगरेप की घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले। पीड़ित महिला सुबह परिजन के साथ थाना पहुंचकर घटना जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(8), 70(1) के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपियों को भेजा गया जेल

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों में गुलाम कादिर पिता मुस्तान हलीम (40 वर्ष) सुल्तानपुर यूपी, अफसर अली पिता मो. लतीफ (34 वर्ष) फैजाबाद अयोध्या यूपी, मो. इस्लाम पिता मो. खलीफ (55 वर्ष) अंबेडकर नगर यूपी, आजाद पिता मो. ललन (25 वर्ष) बीकापुर अयोध्या यूपी, मो. रमजान पिता मो. खलील (50 वर्ष) आंबेडकर नगर यूपी शामिल है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

कलयुगी शिक्षकों ने शिष्या की लूटी इज्जत… पढ़ाई का झांसा देकर 11वीं की छात्रा से प्राचार्य, 2 शिक्षक, डिप्टी रेंजर ने किया गैंगरेप, सभी गिरफ्तार-निलंबित

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन