राजिम मेला आ रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 साल के बच्ची की मौत, माता-पिता और भाई गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दर्दनाक सड़क हादसे में 5 साल के बच्ची की मौत हो गई। दरअसल, परिवार राजिम कुंभ मेला घूमने जाने बाइक से निकला था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची के माता-पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बिरेझर चौकी कुरुद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कल्ले निवासी लुकेश साहू अपने पत्नि रेखा साहू, बच्ची सृष्टि साहू और भावेश साहू के साथ बाइक से राजिम मेला घुमने के लिए निकले थे। वहीं ट्रक क्र. CG 19 BU –6927 ग्राम कल्ले से होते भखारा रोड से जगदलपुर जा रहा था। इस दौरान गांव के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सीजी 05 ए एच 2376 में सवार परिवार को ठोकर मार दी। जिससे बच्ची ट्रक के चक्के के नीचे आ गई। जिससे बच्ची सृष्टि साहू की मौके पर ही मौत हो गई ।

वहीं मोटरसाइकिल में सवार माता-पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को पोटस्मार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंगः मेला घूमने जा रहे स्कूटी सवार युवकों को माजदा ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत, धड़ से अगल हुआ सिर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल