संदिग्ध हालत में मिली मां-बेटी की लाश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान के पास मां-बेटी की लाश संदिग्ध हालत में मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र की है।

छोटी बेटी ने देखी लाश

जानकारी के अनुसार पुसौर नगर के गायत्री मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान के बगल में मां-बेटी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतकों की पहचान उर्मिला सिदार (48 वर्ष) और पूर्णिमा सिदार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार की छोटी बेटी किसी पारिवारिक काम से बाहर गई थी, जो सुबह लौटने पर यह वीभत्स दृश्य देखकर दंग रह गई। उसने तत्काल पुसौर थाने को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है।

घर को किया गया सील

घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतका अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना सिदार (18) किसी काम से बाहर गई थी। आज सुबह 6 बजे जब वह घर पहुंची तो उसने दोनों की लाश देखी। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

मां-बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात में दोनों की हत्या की गई है। मां-बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सुबह पुलिस को सूचना मिली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल एंगल से भी जांच जारी है। मौके से एक बैट बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी किनारे मिली नाबालिग की लाश, अवैध संबंध के कारण सौतेली मां और चाची ने कराई हत्या, 50 हजार में दी थी सुपारी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल