BREAKING : भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां घोषित, जारी हुआ आदेश, शिक्षकों के लिए लागू नहीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन छुट्टी का ऐलान कर दिया है। विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है। आदेश अनुसार ग्रीष्मकालीन छुट्टी का आदेश सभी निजी और सरकारी स्कूलों में लागू होगा।

प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक दिया जाना था लेकिन प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते लू के हालात बने हुए हैं रायपुर सहित कई जिलों में पारा 44 के पार हो गया है। बदलते मौसम और गर्मी की वजह से बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। बच्चों को लू लगने का खतरा है। जिसे ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 5 दिन पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।

जारी आदेश में कहा कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन किया है। जिसके तहत 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डकाएं यथावत रहेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

पीएमश्री शास. हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा के छात्र छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, विभिन्न स्थलों की जुटाई जानकारियाँ

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल