नवापारा ब्रेकिंग: खेत में संदिग्ध हालत में मिला ग्रामीण का शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ग्रामीण का शव उसी के खेत में संदिग्ध हालत में मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम हसदा-2 निवासी सालिकराम यादव (65 वर्ष) का शव उसी के खेत में पेड़ पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: घर के अंदर मिली महिला की लाश, बगल में बेहोश पड़ी थी छोटी बहन











