युवती को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाला व्यापारी गिरफ्तार, मोबाइल पर दिखाता था अश्लील वीडियो, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ ST-SC एक्ट के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के कांकेर शहर के शहर के अरिहंत फैसी स्टोर्स के संचालक वीरचंद्र पारख पर प्रताड़ित करने व अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप है। 19 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि अरिहंत क्लॉथ स्टोर्स के संचालक वीरचंद्र पारख ने उस पर डेढ़ लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया और 2 मई को बंधक बना लिया। इसके अलावा दुकान मालिक ने पीड़िता के किराए के मकान में पहुंचकर उसके सारे शैक्षणिक दस्तावेज, बैक पास बुक, जाति निवास प्रमाण पत्र जब्त कर लिए। आरोपी दुकानदार ने जबरन स्टांप पेपर पर इकरारनामा बनाकर हस्ताक्षर करवा लिए और उसका वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी दिखाता था। आरोपी की हरकतों से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वीरचंद्र पारख के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में किया शेयर, पुराने विवाद का बदला लेने आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर किया पोस्ट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल