तालाब में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत: धमतरी से कार्यक्रम में शामिल होने आया था

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- जिले में 6 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। वो धमतरी जिले से यहां कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मगर खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंचा और गहराई में चला गया। अब 16 घंटे बाद उसकी लाश मिली है। मामला गरियाबंद थाना क्षेत्र का ही है।
जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के सेमरा भखारा का रहने वाला चुरामन यादव रविवार को अपने माता-पिता के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद के कश गांव आया था। उसके माता-पिता कार्यक्रम में शामिल भी हुए। मगर चुरामन कब घर से निकल गया उसका कुछ पता नहीं चला।
इधर, जब देर शाम तक वह नहीं लौट, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रविवार रात को ही इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी थी। सोमवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। जिस पर कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी दी कि गांव के तालाब के पास हमने बच्चे को रविवार शाम को खेलते देखा था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे का पता लगाया। जिसके बाद बच्चे का शव तालाब में ही मिला। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। वहीं परिजनों ने जैसी ही शव देखा, सब रोने लगा। पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल