ट्रिपल मर्डर केस: पति के पास रुकी पुलिस की डॉग रूबी, पुलिस ने लिया हिरासत में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ट्रिपल मर्डर केस में शक की सुई पति की ओर घूम रही है। मां और दो बच्चों की लाश मिलने के बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। जिन लोगों पर पुलिस को शक था, उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने वारदात स्थल पर मिले कपड़ों के आधार पर डॉग से परीक्षण कराया तो डॉग रूबी दो बार महिला के पति पर चढ़ गई। अब मृतका के पति पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतका का पति महेंद्र साहू तीन दिन पहले पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ घरघोड़ा कमाने गया था, लेकिन संभवत: वह उसी रात वापस लौटा और नशे की हालत में उसने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी और फरार हो गया। हालांकि अभी हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम किदा में गुरुवार को महिला सुकांति साहू (35 वर्ष), बेटा युगल साहू (10 वर्ष) और बेटी प्राची साहू (08 वर्ष) की दो-तीन दिन पुरानी लाश बंद कमरे में बिस्तर पर मिली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि महिला का पति ही तीनों की हत्या कर फरार हो गया होगा।

मृतका के पति महेन्द्र साहू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सोमवार को काम करने जाने के लिए घर से पुरूंगा के लिए निकला था और वहीं रूक कर रोजी-मजदूरी का काम कर रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना स्थल से मिले कपड़े के आधार पर डॉग से परीक्षण कराया तो डॉग रूबी दो बार महिला के पति पर चढ़ गई। अब मृतका के पति पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पति महेंद्र साहू को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

बंद घर में मिली मां और दो बच्चों की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस ने कही ये बात

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल