गरियाबंद में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130सी पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक के दोनों पैर ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक में पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जुगाड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कोयबा निवासी चरन नेताम और उसका साथी चालान नेताम मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 23 एन 4701 में सवार गरियाबंद की ओर जा रहे थे। जब वे जुगाड़ के चट्टानपारा के समीप मुख्य मार्ग एनएच-130सी पर पहुंचे, तभी गरियाबंद की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीएम 6109 ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में चरन नेताम के दोनों पैर ट्रक के पहियों के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पीछे बैठे चालान नेताम के सिर, नाक, कान, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चरन नेताम को मृत घोषित कर दिया। घायल चालान नेताम का इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जुगाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग : आबकारी विभाग की गाड़ी और बाइक की टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button