सोशल मीडिया में दोस्ती फिर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की और उसे प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, छावनी बस्ती में रहने वाली युवती ने जामुल थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि बिलासपुर जिले के तखतपुर अंतर्गत पकरिया निवासी करण यादव से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई। करण ने युवती को अपने जाल में फंसाया और शादी करने का वादा किया। आरोपी युवती को एक होटल में ले गया, जहां उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर देकर लगातार दुष्कर्म करने लगा।

युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो करण ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को मोबाइल लोकेशन से पता चला कि युवक अपने गांव तखतपुर में है। पुलिस की एक टीम तखतपुर के लिए रवाना हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई पहचान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button