शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई पहचान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर संतोषी नगर क्षेत्र में धनेश्वर साहू किराए में मकान में रह रहा था। धनेंश्वर की मुलाकात फिंगेश्वर क्षेत्र की नाबालिग लड़की से स्नैपचौट प्लेटफॉर्म पर हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच धनेश्वर साहू नाबालिग को बहला-फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ रायपुर ले गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इधर घर से लापता होने के बाद नाबालिग के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिंगेश्वर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे संतोषी नगर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में नाबालिग युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल