करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, कूलर में पानी डालते समय लगा करंट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला कूलर में पानी भर रही थी, तभी करंट फैला। बुरी तरह झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। घटना धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र की है।
इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
जानकारी के अनुसार नगरी के वार्ड 4 में रहने वाली 55 वर्षीय गीताबाई यादव किराए के मकान में रहती थी। रोजी-मजदूरी का काम करती थी। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए वह कूलर में पानी डाल रही थी। इसी दौरान अचानक कूलर में पहले से फैले करंट के कारण वह उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह ज़मीन पर गिर गई और तड़पने लगी। मौके पर मौजूद मकान मालिक ने उसे देखा और फौरन नगरी के सिविल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि गीताबाई के पति मुरारी यादव का पहले ही निधन हो चुका था।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग