इंटक ने रायपुर ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषित, अभनपुर-नवापारा सहित कई क्षेत्रों को मिली जिम्मेदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ ने रायपुर ग्रामीण जिला संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश सेठ के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष भारत देवांगन ने रायपुर ग्रामीण जिले के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी की। नियुक्त पदाधिकारियों को श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इंटक की सक्रियता बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार धीरेंद्र गिलहरे, डॉ. रामदुलारे साहू, चंद्रहास साहू और टेकचंद साहू को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नीरज हरवंश को जिला महासचिव, झम्मन मरकाम को जिला महासचिव (संगठन), हेमत देवांगन को जिला कार्यालय प्रभारी तथा मनीष कोसरिया, मुकुंद सिन्हा, यशवंत यादव, ओमप्रकाश साहू और तुषार मरकाम को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भूपेंद्र साहू को मीडिया प्रभारी तथा मनोज टंडन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन ने मंडल स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गणेश सिन्हा को अभनपुर मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र साहू (दाऊ) को नवापारा मंडल अध्यक्ष तथा मिथलेश बघेल (बाबा) को खोरपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा देवा ध्रुव, साहिल गिलहरे, चंद्रपाल साहू, शिव साहू, दुर्गेश साहू, योगेश्वर साहू, कुबेर देवांगन, प्रिंस भारती और दीपेश ध्रुव को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष भारत देवांगन ने विश्वास जताया कि नई टीम श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा : बॉयलर ब्लास्ट होने से 10 मजदूरों की मौत कई घायल, PM और CM ने की सहायता राशि की घोषणा, जांच के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button