नवापारा ब्रेकिंगः अज्ञात हाइवा ने 13 साल के बच्चे को कुचला, दर्दनाक मौत, आखिर कब रुकेगा ये मौत का तांडव?

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने स्कूटी सवार 13 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 9 वर्षीय बच्चा घायल है। घटना के बाद नवापारा में आक्रोश का माहौल है। घटना मगरलोड थाने के करेली बड़ी चौकी की है।

जानकारी के मुताबिक नवापारा के दो युवक गौरव विधानी और चरण नारवानी रविवार को घूमने के लिए स्कूटी से बेलाहीघाट की ओर के लिए निकले थे। तभी रात करीब 10 बजे सोनकर लॉज और सुगम लॉज के बीच अज्ञात हाइवा वाहन ने दोनों को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से स्कूटी सवार गौरव विधानी की मौके पर ही मौत हो गई। चरण को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

राहगीरों की मदद से दोनों बच्चों को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गौरव को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से आक्रोशित लोग देर रात नवापारा थाने पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर मर्ग डायरी संबंधित थाने को भेजने की तैयारी कर रही है। हादसे में मरने वाले बच्चे का शव मरच्यूरी में रखवाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

छुट्टियां मनाने नवापारा आए थे

बताया जा रहा है कि गौरव विधानी तिल्दा नेवरा के रहने वाले थे। वे गर्मी की छुट्टियां मनाने अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। रविवार को वे अपने दोस्त के साथ घूमने निकले थे। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद नवापारा में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवापारा सिंध समाज के लोग देर रात नवापारा थाने पहुंचे। समाज के लोगों ने थाने में टीआई के न होने पर गहरी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि नवापारा थाना प्रभारी हमेशा बाहर ही रहते हैं।

6 महीने में 5 से ज्यादा मौतें

बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन धमतरी जिले के इलाके में चल रहे अवैध रेत खनन में रेत लोड करने जा रहा था। रात के समय इन वाहनों की रफ्तार काफी तेज होती है। नशे में धुत चालक वाहनों को खूनी रफ्तार से चलाते हैं। इससे पहले भी इस मार्ग पर रेत वाहनों की वजह से 5 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और कई मवेशी भी कुचले जा चुके हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर ये वाहन भाग निकलते हैं। आखिर कैसे रूकेगा मौत का खूनी खेल?

यह खबर अपडेट किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार तीन दुकानों में घुसी, एक युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल