जब आज चंद्रमा शुक्र और शनि होंगे बेहद नजदीक पढिए आसमान पर कैसा होगा अनोखा नजारा

चन्द्रमा के साथ शुक्र तथा शनि ग्रह की युति होने जा रही है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को सायं  बहुत ही सुन्दर खगोलीय घटना होने जा रही है।  सूर्य अस्त के बाद पश्चिम दिशा में चन्द्रमा, शुक्र ग्रह एवं सबसे सुन्दर ग्रह शनि एक साथ दिखाई देंगे। जिसे खगोलीय भाषा में चन्द्रमा-शुक्र- शनि की युति कहते हैं।

शा. जीवाजी वेधशाला, उज्जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी 2023 को द्वितीया तिथि पर सायन गणना के अनुसार चन्द्रमा कुम्भ राशि में 27 अंश 2 कला पर होगा एवं उसकी क्रान्ति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी. शुक्र ग्रह कुम्भ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा एवं उसकी क्रान्ति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी तथा शनि ग्रह भी कुम्भ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा एवं उसकी क्रान्ति 14 अंश 25 कला दक्षिण होगी। इस प्रकार चन्द्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यन्त पास-पास हैं।

आसमान मे कैसा होगा नजारा

सायं  सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में हसिए के आकार का चन्द्रमा दिखाई देगा. चन्द्रमा के ठीक नीचे थोडा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र ग्रह दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे एवं कम चमकदार शनि ग्रह को आप देख सकेगें। इस दिन चन्द्रमा सांय 7 बजकर 54 मिनिट पर अस्त हो रहा है। अतः यह नजारा आप लगभग 1 घण्टे 30 मिनिट तक  देख सकेगें।

इस घटना को आप अपने घर से ही बिना किसी साधन के अपनी आंखों से ही देख सकते हैं। युति देखने के लिए टेलिस्कोप आदि किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि पास-पास दिखने की स्थिति में भी खगोलीय पिण्ड टेलिस्कोप के दृश्य क्षेत्र से दूरी पर रहते हैं I

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल