मां तुझे सलाम अरपा पैरी के धार के साथ बारहमासी गीतों ने लोगों का मोहा मन

ज्ञानदीप शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- बसंत पंचमी एवं 26 जनवरी के पावन पर्व पर ज्ञान विकास शिक्षण समिति द्वासंचालित ज्ञानदीप शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, पार्षद बाबी चावला, संदीप पारख, किशन साडा, परदेसी राम साहू, भूपेन्द्र सोनी, संजय साहू, निखिलेश चक्रधारी, धीरज साहू व अध्यक्ष संतोष तिवारी मंचासीन थे। इस दौरान बसंत पंचमी के पर्व एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय जगन्नाथ जी साडा के स्मृति में किशन साडा के द्वारा रजत पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रेखा तिवारी, अशोक तिवारी, सांस्कृतिक प्रभारी पूजा साहू, नीलम साहू, चेतन साहू, दुर्गा साहू, प्रमोद अग्रवाल, आकांक्षा निषाद, आचार्य विनीत देवांगन, योगेश सहानी, सविता साहू, रोशनी साहू, छाया सिंह, दिशा निषाद, भारती साहू, यामिनी साहू सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल