अश्लील वीडियो बनाकर महिला से ब्लैकमेल: धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म; शिकायत के बाद आरोपी फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया, फिर उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुछ समय पहले आरोपी के मकान में किराए पर रहती थी। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और बाद में प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला का उसकी जानकारी के बिना अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद जब महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आरोपी से संबंध समाप्त कर लिए और उससे दूरी बना ली। लेकिन रिश्ता टूटने से बौखलाए आरोपी ने ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया।
संबंध नहीं बनाए तो वीडियो वायरल कर दूंगा
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला को लगातार धमकी देता था कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी बदनामी कर देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने के डर से महिला मानसिक दबाव में आ गई। आरोप है कि इसी धमकी का फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
लगातार मिल रही धमकियों और कथित यौन शोषण से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 351(3) और 64(2)(एम) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार











