पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर कर छुरी से किया हमला, चरित्र संदेह के चलते कई जगह किया वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक युवक ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी पर छुरी से हमला कर दिया। आरोपी ने सड़क किनारे पत्नी को दौड़ा-दौड़कर कर उस पर हमला किया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परेवा में एक व्यक्ति सड़क किनारे अपनी पत्नी का पीछा कर उस पर चाकू से वार कर रहा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम को एक महिला बेहोश अवस्था में मिली। पुलिस उसे तत्काल शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। बाद में डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।
चरित्र पर संदेह करते हुए किया हमला
पीड़िता के पिता रामप्रसाद देहकोरवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रात में उनकी बेटी सीमा और दामाद समलू के बीच झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर सीमा गांव परेवा चली गई। सुबह जब समलू ने उसे वहां देखा तो पूछने लगा कि कल रात कहां थी। इसी बात पर उसके चरित्र पर शक करते हुए उसने सीमा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के दोनों हाथों की कलाई, माथे और पिंडली पर वार किया।
घटना के वक्त गांव के ही मिट्ठू राम और खुलासो चेमा ने बीच-बचाव किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
चरित्र शंका में पत्नी और बेटी की हत्या, फांसी लगा रहा था आरोपी, छप्पर हटाकर घर में घुसी पुलिस











