पेड़ पर लटकते मिली छात्रा का शव : मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की पेड़ पर लटकते लाश मिली। वह कोरबा जिले के रहने वाली थी और कॉलेज परिसर में ही स्थित सरकारी हॉस्टल में रहती थी। छात्रा दो दिनों से गायब थी। मामला बिलासपुर के कोनी क्षेत्र का है।
पुलिस ने प्रांरभिक जांच में फांसी लगाने से मौत होने का संदेह जताया है। फोरेसिंक एक्सपर्ट भी मामले की जांच कर रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोरबा जिले के ग्राम बलगी निवासी स्वाति साहू पिता रामपाल साहू (19) कोनी स्थित गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेईसी) में माइनिंग इंजीनियरिंग की छात्रा थी। 9 फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली तो लौटकर नहीं आई। शाम 5.30 बजे तक कमरे में नहीं आई। अटेंडेंस हुआ तो गायब थी।
हॉस्टल प्रबंधन ने एक घंटे बाद उसके परिजनों को फोन से सूचना दी तो पिता, जीजा व बहन कोनी पहुंचे। उन्होंने फोन लगाया। घंटे बजी पर रिसीव नहीं हुआ। उसकी इधर उधर खोजबीन की गई। नहीं मिली तो उन्होंने कोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पतासाजी जारी थी। इस बीच शनिवार को किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में युवती की लाश पेड़ पर लटकने की सूचना दी। कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्वाति के घरवालों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। स्वाति का शव पेड़ पर लटक रहा था। नीचे उसका बैग पड़ा था। इसमें उसका मोबाइल मिला।
सुबह घरवालों से और दोपहर रूममेट से की थी बात
स्वाति ने 9 फरवरी की सुबह अपने पिता से 11 बजे फोन पर बात की तब वह नॉर्मल थी। पिता के अनुसार वह हमेशा की तरह सामान्य बातचीत कर रही थी। इधर स्वाति के रूम मेट के अनुसार दो दिन बाद सेकेंड सेमेस्टर का एक्जाम था। इसकी वजह से वह तनाव में थी। परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया है। उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे वह अपने रूममेट को फोन की थी। यह उसका आखिरी कॉल था।
पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत के कारणों का
गायब होने की सूचना पर पुलिस स्वाति को ढूंढ रही थी। उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने के बाद भी लोकेशन ट्रेस नहीं हुआ। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। ट्रेनी डीएसपी नूपुर उपाध्याय की माने तो शुरुआती जांच में यह केस हैंगिंग का लग रहा है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल