गरियाबंद मुठभेड़: नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, जवानों ने दिया मुहतोड़ जवाब, 04 महिलाओं सहित 10 नक्सलियों के शव बरामद, 5.22 करोड़ के थे इनामी

मुठभेड़ में ग्रेडेड हथियारो सहित कुल 10 हथियार एवं अन्य सामग्री हुआ बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में 30 घंटे से ज्यादा चले नक्सल उन्मूलन अभियान में कुल 5.22 करोड़ के इनामी नक्सली पुलिस के जवानों ने ढेर कर दिए। जिनका शव देर शाम पुलिस मुख्यालय लाया गया। मुठभेड़ में मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज (सेंट्रल कमेटी सदस्य), प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (उडिसा राज्य कमेटी सदस्य), विमल उर्फ जाडी वेंकट (उड़िसा राज्य कमेटी सदस्य) जैसे शीर्ष माओवादी नेतृत्व सहित कुल 10 माओवादी मारे गये।

जानकारी के अनुसार जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर क्षेत्रान्तर्गत राजाडेरा-मटाल पहाड़ियों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। ई-30, एसटीएफ, सीएएफ तथा कोबरा 207 की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 10.09.2025 को मौके के लिए रवाना हुई थी।

जवानों ने दिया मुंहतोड जवाब

अभियान के दौरान दिनांक 11.09.2025 को राजाडेरा मटाल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुये नियंत्रित फायर किया गया। दिनांक 11.09.2025 से दिनांक 12.09.2025 के प्रातः 08.00 बजे तक माओवादियों द्वारा लगातार सुरक्षाबलों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग किया जाता रहा। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा अदम्य साहस, वीरता और धैर्य का परिचय देते हुये माओवादियों को मुंहतोड जवाब दिया गया।

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र में सर्चिग करने पर 06 पुरूष तथा 04 महिला सहित कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। मुठभेड़ में एके-47, इंसास, एस.एल.आर. जैसे आटोमेटिक हथियार सहित कुल 10 हथियार व भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने बताया कि मैनपुर क्षेत्रान्तर्गत राजाडेरा-मटाल जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिनांक 10.09.2025 को संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इसमें गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ तथा कोबरा 207 की संयुक्त पार्टी शामिल थीं।

12 सितम्बर 2025 को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अधीक्षक गरियाबंद  निखिल राखेचा तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मारे गए माओवादियों की पहचान और बरामद हथियारों की जानकारी साझा की।

मारे गए माओवादी की प्रारंभिक पहचान

01. मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णन उर्फ भास्कर उर्फ बालन्ना पिता- वेंकेटय्या, सेन्ट्रल कमेटी सदस्य।
02. प्रमोद उर्फ पाण्डू उर्फ अलवाल चन्द्रहास उर्फ पण्डरन्ना उर्फ चन्द्रन्ना उर्फ वासु उर्फ प्रेमदादा, पिता-सैलू, ओडिसा राज्य कमेटी सदस्य।
03. विमल उर्फ मंगन्ना उर्फ सुरेश उर्फ जैदी वेंकटी पत्नि- उषा, ओडिसा राज्य कमेटी सदस्य/टेक्निकल टीम प्रभारी।
04. समीर, कंपनी 06 सदस्य।
05. रजीता पति डमरू, पीपीसीएम।
06. अंजली पति कृष्णा, टेक्निकल टीम पीपीसीएम।
07. सीमा उर्फ भीमे, एसडीके एसीएम।
08. विक्रम पत्नि नंदे उर्फ मंजु उर्फ रीना, एसीएम।
09. उमेष पिता सुकनू, एसडीके एसी- डिप्टी कमाण्डर।
10. बिमला, बीबीएम डिवीजन पीएम।

इन सभी माओवादियों पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 करोड़ 23 लाख का इनाम घोषित था। अन्य राज्यों में भी इनके ऊपर इनाम घोषित किया गया था। 

मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार व सामग्री

1. एके-47 रायफल- 01 नग
2. इंसास रायफल – 02 नग
3. एसएलआर रायफल – 01नग
4. टेटे कार्बन- 01 नग।
5. शॉट- 02 नग।
6. 12 बोर बंदूक- 02 नग।
7. पिस्टल- 01 नग।
8 . भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री

गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद निखिल राखेचा ने कहा कि गरियाबदं से नक्सलवाद को समाप्त करने के निर्णायक चरण में हम प्रवेश कर चुके हैं। जो लोग इसकी खोखली विचारधारा से भ्रमित हैं और विकास की राह में बाधा बन रहे हैं, उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन अपनाना चाहिए। अन्यथा उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने कहा -‘‘रायपुर संभाग में गरियाबंद, धमतरी, महासमुद प्रतिबंधित व अवैध माओवादी संगठन CPI (Maoist) के विरुद्ध एक सशक्त अभियान जारी है वर्ष 2025 के शुरुआती 6 महीना में में ही 18 मा वाली विभिन्न मुद्दों में मारे गए पुलिस इस अभियान की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है मानसून जैसी विषम परिस्थिति में भी या सफलता सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है कि गरियाबंद में स्थाई शांति प्रगति और समृद्ध सुनिश्चित की जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान विवेकानंद सिन्हा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, अमरेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ सालीन, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, कोबरा 207 दीपक कुमार, धीरेंद्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन गरियाबंद, जितेंद्र चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, निशा सिन्हा एसडीओपी गरियाबंद के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी फील्ड कमांडर और जवान भी प्रेसवार्ता में उपस्थित रहे।

किस पर कितना था इनाम 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button