मामा के खेत में भांजे की मौत, फसल को बचाने लगाया था करंट तार, चपेट में आया भांजा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फसल को बचाने के लिए मामा ने अपने खेत में करंट तार बिछाया था। जिसकी चपेट में आने से उसके भांजे की मौत हो गई। भांजा काम से घर लौटा था और खेत में ओर घूमने निकला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजन सदमे में है। घटना रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार तमनार इलाके के ग्राम पेलमा निवासी मनोहर नायक (65 साल) अपने खेत के फसल को जंगली-जानवर से बचाने के लिए करंट तार लगाया था। दोपहर को उसका भांजा मनोज पटेल (28 साल) कंपनी में काम कर वापस लौटा और खेत की ओर गया था। तभी अचानक वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे मनोज की मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश की, तो देर शाम मनोज पटेल के शव को खेत के पास देखा।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तमनार पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं करंट तार को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के मामा मनोहर नायक को हिरासत में लेकर कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c











