अभनपुर ब्रेकिंग: जेठ ने हंसिया से बहू पर किया जानलेवा हमला, खून से लथपथ जमीन पर गिरी, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी ही बहू पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने गले पर जोरदार वार किया, जिससे महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल अभनपुर में भर्ती कराया गया। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम संकरी निवासी रेवती साहू मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे अपने बच्चों के लिए टिफिन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान उनके जेठ सच्चिदानंद साहू घर के आंगन में पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और अपने हाथ में रखे हंसिया से सीधे उसके गले पर वार कर दिया।

हमले में महिला के गले के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद महिला का पति भी घर पहुंचा और घायल पत्नी को तत्काल शासकीय अस्पताल अभनपुर लेकर गया, जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर आरोपी सच्चिदानंद साहू के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2) एवं 109 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

इंटरकास्ट लव मैरिज से नाराज ससुर ने की बहू की हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका शव, सामने आया खौफनाक सच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button