कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को मारी गोली, जबड़े को चीरते हुए निकली बुलेट, नीट की कर रहा था तैयारी, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बिल्डर चित्रसेन (चिट्टू) सिंह का बेटा संस्कार सिंह दो साल पहले 12वीं पास करने के बाद से नीट की तैयारी कर रहा था। बार-बार फेल होने से वह डिप्रेशन में था। उसे सोमवार को काउंसलिंग के लिए भोपाल जाना था, लेकिन सुबह करीब 11.45 बजे वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गया और खुद को अंदर से बंद कर लिया।
लाइसेंसी बंदूक से चलाई गोली
इसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक गर्दन से सटाकर गोली चला दी, जो उसके जबड़े को छूती हुई निकल गई। संस्कार खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा बंद था। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि संस्कार सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था।
नीट में सिलेक्शन नहीं होने आत्महत्या की आशंका
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि 2 सालों के प्रयास के बाद भी नीट में सिलेक्शन नहीं होने के वजह से वह डिप्रेशन में आकर ही आत्महत्या जैसे कदम को उठाया होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों से बयान और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c