राजिम ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा राजिम-गरियाबंद मार्ग पर हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

बाइक बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, राजिम-गरियाबंद मार्ग पर सिंधौरी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पांडुका थाना क्षेत्र के लोहसिंग गांव निवासी चंद्रहास धृतलहरे उम्र 26 वर्ष किसी काम से राजिम आया था। दोपहर में वह अपने गांव लौट रहा था, तभी सिंधौरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक के सिर, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। राजिम पुलिस ने प्रयाग न्यूज को बताया कि परिजनों के आने के बाद मृतक की पहचान की जाएगी।

प्रयाग न्यूज

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, शव का पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे ताकि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा सके।

वहीं इस हादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई भारी वाहन बाइक के ऊपर से गुजरा है तभी बाइक पुरी तरह से चकना चूर हो गई है। जिसके चपेट में युवक भी आ गया। कहा जा रहा है कि सड़क सुनसान होने का फायदा उठा कर वाहन फरार हो गया। 

डेंजर जोन बनता जा रहा यह मार्ग

आपको बता दें कि राजिम से सुरसाबांधा तक का लगभग 10-12 किलोमीटर का रास्ता डेंजर जोन बनता जा रहा है। राजिम और सुरसाबांधा के बीच कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तेज रफ्तार और टेढ़े-मेढ़े मोड़ के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आस-पास के गांवों के निवासियों ने इस मार्ग पर अधिक संख्या में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: बोलेरो और कार में जोरदार टक्कर, बोलेरो पलटी, एक की मौत, 8 घायल, 2 की हालत गंभीर, पूर्व विधायक की दिखी संवेदनशीलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button